लाइव न्यूज़ :

भारत को 2070 तक शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य पाने के लिए 5630 गीगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता की जरूरत: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारत को 2070 तक शून्य उत्सर्जन वाला देश बनने के लिए अपनी सौर ऊर्जा क्षमता को बढ़ाकर 5630 गीगावॉट करनी होगी।

ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस समय भारत में 100 गीगावॉट स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता है, जिसमें से सौर क्षमता 40 गीगावॉट है। सरकार ने 2030 तक अपनी कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता को 450 गीगावॉट तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत को सोलर फोटो वोल्टिक (पीवी) कचरे के निपटान के लिए भी अपेक्षित रिसाइकिलिंग क्षमता विकसित करनी होगी।

सीईईडब्ल्यू के अध्ययन में यह भी बताया गया है कि 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य पाने के लिए बिजली उत्पादन के लिए कोयले के उपयोग में कटौती करनी होगी और 2040 से 2060 के बीच इसमें 99 प्रतिशत तक कमी लाने की जरूरत होगी। इसके अलावा कच्चे तेल की खपत में 2050 से 2070 के बीच 90 प्रतिशत तक कमी लाने की जरूरत होगी।

अध्ययन में कहा गया कि ग्रीन हाइड्रोजन औद्योगिक क्षेत्र की कुल ऊर्जा जरूरतों का 19 प्रतिशत पूरा कर सकता है। ऐसे में इस बदलाव में हाइड्रोजन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।

अध्ययन में यह भी कहा गया कि सीसीएस तकनीक में कोई बड़ी सफलता और कम लागत वाले वित्त की व्यवस्था, इस बदलाव की आर्थिक लागत को घटाने में मदद कर सकती है।

सीईईडब्ल्यू के फेलो डॉ. वैभव चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘भारत जैसे विशाल और विविधता वाले विकासशील देशों के लिए उत्सर्जन में कटौती की शुरुआत करने के वर्ष और शून्य उत्सर्जन वर्ष के बीच कम से कम 30 वर्ष का अंतर रखना बहुत महत्वपूर्ण होगा। यह नीति निर्माताओं और अन्य हितधारकों को नई ऊर्जा व्यवस्था के लिए योजना बनाने और उसे अपनाने के लिए पर्याप्त समय देते हुए बाधारहित बदलाव को सुनिश्चित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?