अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा भारत आम महोत्सव: रमेश अवस्थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 15:50 IST2023-08-07T15:50:01+5:302023-08-07T15:50:01+5:30

रमेश अवस्थी ने किया 16वें भारत आम महोत्सव का आयोजन। 14 देशों के राजदूतों के साथ, 16 केंद्रीय मंत्री एवं 135 से ज्यादा सांसदों ने की शिरकत की।

India Mango Festival will be organized at international level Ramesh Awasthi 16th India Mango Festival ambassadors 14 countries, 16 Union Ministers Delhi 'Modi' mango  | अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा भारत आम महोत्सव: रमेश अवस्थी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा भारत आम महोत्सव: रमेश अवस्थी

Highlightsदिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ 16वां भारत आम महोत्सव।'मोदी' आम बना महोत्सव का मुख्य आकर्षण।300 से ज्यादा आम की प्रजातियों के साथ सेल्फी की लगी होड़।

दिल्लीःनेशनल मीडिया क्लब द्वारा दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट परिसर में 16वें भारत आम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में पहुंचे 14 देशों के राजदूत और विभिन्न दलों के राजनेताओं ने आम की 300 से ज्यादा प्रजातियों को देख महोत्सव की सराहना करते हुए आम के स्वाद का लुत्फ उठाया।

इसके साथ ही 16वें भारत आम महोत्सव में पहुंचे 16 केंद्रीय मंत्रियों ने विभिन्न प्रजातियों के रसीले आम के स्वाद का आनन्द लिया, भारत आम महोत्सव में पहुंचे रूस, अफ्रीका, फिजी समेत 14 देशों के विदेशी मेहमानों ने 300 से अधिक किस्मों के आम की प्रदर्शनी को देखा और इसकी प्रशंसा की।

विदेशी मेहमानों ने इस तरह के भारत आम महोत्सव का आयोजन अपने अपने देशों में भी कराने के लिए आयोजक रमेश अवस्थी से आग्रह किया। जिस पर रमेश अवस्थी ने 2024 का भारत आम महोत्सव दुबई में कराने की घोषणा की ।नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी ने आम महोत्सव के बारे में बताया कि आम को भारत मे सौभाग्य और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

आम को कूटनीतिक राजनीति के लिए भी प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के बाद भारत के कई प्रधानमंत्री आम को विदेशी मेहमानों को उपहार में दे चुके हैं। भारत गौरव के प्रतीक आम की खुशबू और उसके गुणों को देश विदेश तक फैलाकर उसके बारे में जानकारी देना तथा आम उत्पादन को बढ़ाकर किसानों को समृद्ध बनाना नेशनल मीडिया क्लब का उद्देश्य है।

India mango festival
India mango festival

महोत्सव में उमड़ी हजारों लोगों की भींड ने आम के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दिल्ली के मशहूर गोपाल 56 के स्पेशल मैंगो शेक और आम से बनी आइसक्रीम के स्वाद का लुत्फ उठाया। महोत्सव में 'मोदी' आम के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। इस दौरान महोत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारों ने दर्शकों के साथ खूब फोटो सेशन कराया।

फिल्मी सितारों के साथ फोटो सेशन के लिए आम के साथ खास लोगों की भींड उमड़ पड़ी। इससे पहले महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना , केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति , केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ,लोकसभा सांसद आरके सिंह पटेल और नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी ने दीप प्रज्वलन कर किया। वहीं केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम भाई रुपाला ने आम महोत्सव में लगी किसान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही उन्होंने आम उत्पादक किसानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे , पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह, फ़िल्म अभिनेता रजा मुराद, शहबाज खान, बिंदु दारा सिंह, गरिमा अग्रवाल, और सद्गुरु रितेश्वर महाराज जी ने मैंगो केक काटकर नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी को आयोजन की बधाई दी।नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने बताया कि दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट परिसर में 16 वें भारत आम महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस महोत्सव का उद्देश्य दुनिया भर के आम और खास को आम की प्रजातियों के बारे में जानकारी देना है। महोत्सव का शुभारंभ ''नए भारत की मिठास, भारत आम महोत्सव के साथ'' स्लोगन के साथ किया गया। 16वें भारत आम महोत्सव में फिजी, नेपाल , ब्रूनेई दारुस्सालाम , अफगानिस्तान , श्रीलंका ,नॉर्थ मैसेडोनिया , सर्बिया , रूस, सूरीनाम, मॉरीशस , लेसोथो , कोमोरोस , मेडागास्कर , गाम्बिया , गैबॉन देशों के राजदूत, उपराजदूत एवं राजनायिकों ने भाग लिया।इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आम के स्वाद का लुत्फ उठाया। महोत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारों ने खूब जलवे बिखेरे।

फिल्म स्टार महिमा चौधरी ने हाथ हिलाकर लोगों का दिल जीत लिया वहीं गुलशन ग्रोवर के डायलॉग ने जमकर तालियां बटोरी। अभिनेत्री प्रीति झिंगियानी से मिलकर महोत्सव में मौजूद युवक युवतियों की भींड फोटो सेशन के लिए उमड़ पड़ी। मशहूर फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव ने अपने हसमुख अंदाज़ से लोगो का दिल जीत लिया।

वही रजा मुराद, शहबाज खान, बिंदु दारा सिंह , प्रवीन डबास जैसे अभिनेताओं ने युवाओं के साथ बच्चों और बुजुर्गों ने हाथ मिलाकर फोटो खिंचवाई। कार्यक्रम में पहुंचीं मशहूर कवियत्री शबीना अदीब,कविता तिवारी ने मंच से कविताओं को पेशकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान फिल्मी सितारों ने भी आम के साथ ही आम से बने मैंगो शेक और आइसक्रीम का लुत्फ उठाया।

महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा , केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला , केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे , केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री एस० पी० सिंह बघेल , केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे शामिल हुए।

, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति , केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान ,केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता , केंद्रीय महिला बाल विकास और आयुष राज्‍य मंत्री डॉ. महेंद्र भाई मुंजापरा ,केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री ए नारायणस्वामी ,केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ,केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास बंडु आठवले, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली , केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री जॉन बारला ने नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी और अध्यक्ष सचिन अवस्थी को सफल भारत आम महोत्सव आयोजन करने की बधाई दी।

वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान लोकसभा सांसद फारूख अब्दुल्ला, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ही दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, उत्तराखंड सरकार के मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी आम महोत्सव में पहुंचे। उनका स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

मशहूर सौंदर्य विशेषज्ञ डॉ भारती तनेजा, हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, साक्षी महाराज, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सांसद रवि किशन,दिनेश लाल निरहुआ, बसपा सांसद श्याम सिंह यादव , शिवसेना से सांसद अरविंद सावंत,राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी,भाजपा सांसद राजवीर सिंह,सांसद सुब्रत पाठक,सांसद मुकेश राजपूत, सांसद प्रतिभा सिंह, सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, प्रताप सारंगी, सत्यपाल सिंह, सुदर्शन भगत, संतोष गंगवार, लोजपाआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान समेत एक सौ पैंतीस से ज्यादा सांसद महोत्सव में मौजूद रहे। सांसद महोत्सव की भव्यता देख उसकी सराहना करते नजर आए।

इस दौरान उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम,विधायक पंकज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवं अलका लांबा, सांसद शशि थरूर , वाईस चैयरमेन नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् (NDMC) सतीश उपाधाय , दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा समेत तमाम नेताओं ने भव्य महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव में देश के नामी गिरामी गायकों ने सूफी और भजन गीत पेशकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं दूसरी तरफ देश के नामी गिरामी रॉक बैंड के कलाकारों ने तेज धुन पर महोत्सव में आये लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता,जगन्नाथ सरकार मौजूद रहे।

इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से क्षेत्र प्रचारक (पश्चिम क्षेत्र) महेंद्र जी , प्रान्त प्रचारक ब्रज प्रान्त डॉ हरीश रौतेला , गोविंद जी , विक्रांत जी , विश्व हिन्दू परिषद से बड़े दिनेश जी , भाजपा के राष्ट्रीय संगठक प्रद्युमन कुमार , अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य राजेश ओझा जी , दयालु जी महाराज , दिल्ली हाईकोर्ट के एएसजी चेतन शर्मा और प्रतिष्ठित एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडियाकर्मी, वरिष्ठ कानून अधिकारी और सरकारी क्षेत्रों के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की।

दुनिया भर के खास ने चखी आम की मिठास: भारत आम महोत्सव में दशहरी, फजली, प्रियूर, अल्फांसो, आम्रपाली, आलमपुर बानेशान, बादशाहपसंद समेत 3 सौ से ज्यादा आम की प्रजातियां मौजूद रहीं। महोत्सव में पहुंचे दुनिया भर के खास लोगों ने आम की मिठास चख कर उसके स्वाद की खूब तारीफ की।

रमेश अवस्थी द्वारा आयोजित होना वाला आम महोत्सव हर आम और खास की पसंद बन चुका है कानपुर से शुरू हुई रमेश अवस्थी की मैंगो पार्टी आज देश का बड़ा आयोजन भारत आम महोत्सव बन चुका है जो आम उत्पादक किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रहा है।

Web Title: India Mango Festival will be organized at international level Ramesh Awasthi 16th India Mango Festival ambassadors 14 countries, 16 Union Ministers Delhi 'Modi' mango 

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे