लाइव न्यूज़ :

भारत, इटली में हरित हाइड्रोजन, गैस क्षेत्रों में मिलकर काम करने की सहमति बनी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 14:44 IST

Open in App

रोम/नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर भारत और इटली के बीच हरित हाइड्रोजन के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा गलियारे की स्थापना तथा प्राकृतिक गैस क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं पर मिलकर काम करने की सहमति बनी है। दोनों देश ऊर्जा क्षेत्र में आ रहे बदलावों को लेकर अपनी भागीदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

रोम में जी20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा इटली के उनके समकक्ष मारियो ड्रैगी के बीच पहली आमने-सामने की बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है। वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच भारत और इटली की कंपनियों में ऊर्जा बदलाव से संबंधित क्षेत्रों में संयुक्त निवेश को प्रोत्साहन देने की सहमति बनी।

दोनों नेता भारत में हरित हाइड्रोजन और संबंधित प्रौद्योगिकी के विकास और उसकी स्थापना के लिए ‘बातचीत’ शुरू करने को राजी हुए। इसके अलावा मोदी और ड्रैगी ने भारत में बड़े आकार की हरित गलियारा परियोजना के लिए साथ मिलकर काम करने पर विचार किया। इसका मकसद भारत के 2030 तक 450 गीगावॉट की एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य का लाभ उठाना है।

इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच प्राकृतिक गैस क्षेत्र, कॉर्बन घटाने के लिए प्रौद्योगिकी से संबंधित नवप्रवर्तन, स्मार्ट शहर और अन्य संबंधित क्षेत्रों में इटली और भारत की कंपनियों को संयुक्त परियोजनाएं बनाने के लिए प्रोत्साहन देने पर भी सहमति बनी।

भारत ने सौर, पवन और अन्य स्रोतों से 2030 तक 450 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा भारत का अपने कुल ऊर्जा उपभोग में प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल 2030 तक बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का भी लक्ष्य है।

इसके साथ ही भारत सभी स्रोतों से हाइड्रोजन उत्पादन बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहा है।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए 30 अक्टूबर, 2017 को सहमति ज्ञापन के जरिये संयुक्त कार्यसमूह बनाया गया था। यह कार्यसमूह स्मार्ट शहर, मोबिलिटी और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय