लाइव न्यूज़ :

भारत, थाइलैंड ,ताइवान की विनिमय दर नीति की ‘निगरानी’ कर रहा है अमेरिका

By भाषा | Updated: December 16, 2020 23:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 दिसंबर अमेरिका ने ताइवान और थाइलैंड के साथ भारत को विनिमय दर के साथ संभावित ‘छेड़छाड़’ करने वाले देशों की ‘निगरानी की सूची’ में डाला है। इस सूची में अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदार चीन और छह अन्य देश भी हैं।

इसके अलावा अमेरिका ने वियतनाम और स्विट्जरलैंड को भी करेंसी दर से खिलवाड़ करने वाले करार दिया है।

निगरानी सूची में शामिल अन्य देश हैं...जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, इटली, सिंगापुर और मलेशिया।

वित्त विभाग की ‘अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक देशों की वृहद आर्थिक एवं विदेशी विनिमय नीतियां रिपोर्ट’ के अनुसार आयरलैंड को निगरानी सूची से हटा दिया गया है। यह रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को बुधवार को सौंपी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जून, 2020 तक चार तिमाहियों के दौरान अमेरिका के व्यापारिक भागीदारों...वियतनाम, स्विट्जरलैंड, भारत और सिंगापुर ने विदेशी विनिमय बाजार में सतत तरीके से हस्तक्षेप किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?