लाइव न्यूज़ :

हेस्टर कोविड-19 टीके के उत्पादन के लिये भारत बायोटेक से कर रही है बातचीत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई अहमदाबाद की हेस्टर बायोसाइंसेज ने रविवार को कहा कि वह गुजरात सरकार के साथ मिलकर भारत बायोटेक की प्रौद्यागिकी से कोविड- 19 टीके के विनिर्माण की संभावनायें तलाश रही है।

कंपनी ने कहा है कि भारत बायोटेक के साथ बातचीत हो रही है।

कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक राजीव गांधी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत बायोटेक से प्रौद्योगिकी ले कर कोविड टीके का विनिर्माण करने की संभावनाओं को तलाशने के लिये गुजरात सरकार के साथ एक त्रिपक्षीय समूह बनाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि हैदराबाद की भारत बायोटेक के साथ इस समय हेस्टर कंपनी की ढांचागत सुविधाओं, प्रौद्योगिकी अपनाने की प्रक्रिया और नियामकीय अनुपालन पर बात हो रही है।इसके बाद अगले कदम के बारे में फैसला किया जायेगा।

हेस्टर बायोसाइंसेज पशु-औषधि बाजार की एक प्रमुख कंपनी है। यह देश में पॉल्ट्री टीका बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये देश में केवल तीन टीकों को अनुमति मिली है। इनमें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा बनाई जाने वाले कोवीशील्ड और रूसी कंपनी की स्पुतनिक वी शामिल हैं।

स्पुतनिक वी को फिलहाल डा. रेड्डीज लैब द्वारा रूस से आयात किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?