लाइव न्यूज़ :

पीएलआई कार्यक्रम में जापान की भागीदारी की उम्मीद कर रहा है भारत : महापात्र

By भाषा | Updated: March 12, 2021 12:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च भारत को अपने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) कार्यक्रम में जापान से अधिक भागीदारी की उम्मीद है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र ने शुक्रवार को यह बात कही।

सरकार ने दूरसंचार और वाहन सहित 13 क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना की घोषणा की है।

महापात्र ने फिक्की की भारत-जापान व्यापार सहयोग समिति की 44वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने विनिर्माण और निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए पीएलआई योजना सहित कई नीतिगत सुधार किए हैं।

दूरसंचार, खाद्य प्रसंस्करण, चिकित्सा उपकरण, वाहन और उसके कलपुर्जें, परिधान और सौर पीवी मॉड्यूल्स जैसे क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना की घोषणा की गई है।

डीपीआईआईटी सचिव ने कहा, ‘‘इन क्षेत्रों में जापान की विशेषज्ञता के बारे में सभी जानते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जापान, भारत की पीएलआई योजना में भागीदारी में रुचि दिखाएगा।’’

उन्होंने कहा कि दोनों देश भारत की औद्योगिक प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

महापात्र ने कहा, ‘‘दोनों देश भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धी भागीदारी के जरिये आपस में सहयोग कर रहे हैं। इस भागीदारी के तहत दोनों देश भारत की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इस बारे में बातचीत शुरू हो चुकी है, संयुक्त कार्यसमूह बनाया जा चुका है और हम स्थिर तरीके से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जापान ने अपनी कंपनियों को प्रोत्साहन के लिए राहत पैकेज दिया है। इससे भारत के पास देश में जापानी निवेश आकर्षित करने का अवसर है।

वेबिनार को संबोधित करते हुए भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत को अपने कारोबारी माहौल को अधिक स्थिर बनाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?