लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने को प्रतिबद्ध है भारत : गंगवार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि भारत महामारी के प्रभाव से निपटने तथा उससे मजबूत होकर उबरने के लिए प्रतिबद्ध है।

गंगवार ने शुक्रवार शाम अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 109वें सत्र के तहत गुट निरपेक्ष आंदोलन के श्रम मंत्रियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

गंगवार ने कहा कि महामारी की वजह से दुनिया में जीवन और आजीविका का नुकसान हुआ, अर्थव्यवस्थाएं सुस्त हुई हैं और समाज के सभी वर्गों विशेषरूप से कमजोर तबके पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

मंत्री ने कहा कि कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली, सामाजिक संरक्षण और रोजगार सृजन के लिए अधिक बेहतर समर्थन सुनिश्चित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकारों को महामारी से निपटना होगा और नीतिगत स्तर पर प्रभावी प्रतिक्रिया देनी होगी। इससे कारोबार निरंतरता, आय सुरक्षा और सभी के लिए बेहतर स्थिति सुनिश्चित की जा सकेगी।

गंगवार ने कहा कि भारत ने बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया है और अभी तक 22.3 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन और आजीविका में असाधारण बदलाव आया है और कामकाज के तरीके के लिए नया रवैया अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल मंचों के इस्तेमाल से चुनौतियों तो आई हैं, लेकिन इससे अवसर भी पैदा हुए हैं। श्रम मंत्री ने कहा कि भारत ने गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कानूनी रूपरेखा बनाई है।

गिग श्रमिक से तात्पर्य जो घंटों के हिसाब से या अस्थायी रोजगार करता है। वहीं ऑनलाइन मंच के जरिये लोगों या संगठनों को विशेष सेवाएं प्रदान करने वाले संगठन में काम करने वाले व्यक्ति को प्लेटफॉर्म वर्कर कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम