लाइव न्यूज़ :

India International Trade Fair: 55 मेट्रो स्टेशन से खरीद सकते आईआईटीएफ टिकट?, ऑनलाइन क्यूआर कोड से पैसे देकर भी निकला सकते, जानें क्या है प्राइस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2024 20:15 IST

India International Trade Fair: दिल्ली मेट्रो बृहस्पतिवार से भारत मंडपम परिसर में पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से टिकट बेचेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेड लाइन पर शहीद स्थल, दिलशाद गार्डन और रिठाला शामिल हैं।बाराखंबा रोड स्टेशन पर भी व्यापार मेले के टिकट मिलेंगे। क्यूआर कोड आधारित टिकट दिल्ली मेट्रो ऐप पर पहले से ही उपलब्ध हैं।

India International Trade Fair: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के लिए लोग दिल्लीमेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) नेटवर्क के 55 स्टेशन से टिकट खरीद सकते हैं। डीएमआरसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मेले के लिए ऑनलाइन क्यूआर कोड आधारित टिकट दिल्लीमेट्रो ऐप पर पहले से ही उपलब्ध हैं। बयान के अनुसार, दिल्ली मेट्रो बृहस्पतिवार से भारत मंडपम परिसर में पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से टिकट बेचेगी।

डीएमआरसी ने कहा कि कल से आईआईटीएफ टिकटें 55 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के ग्राहक सेवा/टिकट काउंटर पर मेले के अंतिम दिन 27 नवंबर तक विभिन्न श्रेणियों/दिनों के लिए लागू दरों के अनुसार बेची जाएंगी। जिन स्टेशनों पर टिकट की बिक्री की जाएगी, उनमें रेड लाइन पर शहीद स्थल, दिलशाद गार्डन और रिठाला शामिल हैं।

इनके अलावा येलो लाइन के समयपुर बादली, आजादपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम स्टेशन पर और ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, इंद्रप्रस्थ, मंडी हाउस और बाराखंबा रोड स्टेशन पर भी व्यापार मेले के टिकट मिलेंगे। बयान के अनुसार, 14 से 18 नवंबर तक व्यापारिक आगंतुकों के लिए टिकट की कीमत वयस्कों के लिए 500 रुपये होगी।

इसके बाद 15 से 17 नवंबर तक बच्चों के लिए टिकट की कीमत 200 रुपये रहेगी। बच्चों की टिकट 14 और 18 नवंबर को 150 रुपये होगी। बयान में कहा गया है कि सामान्य सार्वजनिक आगंतुक दिवसों पर टिकट की कीमत वयस्क के लिए 80 रुपये और और बच्चे के लिए 40 रुपये होगी।

सप्ताहांत या सार्वजनिक अवकाश के दिन मेले का टिकट वयस्क के लिए 150 रुपये और और बच्चे के लिए 60 रुपये होगी। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो ने 11 नवंबर से आईआईटीएफ टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है, जिसमें कोई भी इसके आधिकारिक ऐप- डीएमआरसी दिल्ली सारथी/डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप से क्यूआर टिकट खरीद सकता है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली मेट्रोमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित