लाइव न्यूज़ :

भारत, इंडोनेशिया ने 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा

By भाषा | Updated: June 29, 2019 15:40 IST

इंडोनेशिया की केंद्रीय सांख्यिकी एजेंसी के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापार 2016 में 12.90 अरब डॉलर रहा। वर्ष 2017 में यह 28.70 प्रतिशत बढ़कर 18.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Open in App

भारत और इंडोनेशिया ने अगले छह साल में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ जी20 शिखर सम्मेलन से इतर शनिवार को हुई मुलाकात में यह लक्ष्य तय किया गया। दोनों नेताओं ने अर्थव्यवस्था, रक्षा तथा समुद्री सुरक्षा समेत कई मुख्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के तरीकों तथा व्यापार एवं निवेश के क्षेत्र में विस्तृत तालमेल पर भी चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के अनुसार, भारत और इंडोनेशिया ने 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।इंडोनेशिया की केंद्रीय सांख्यिकी एजेंसी के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापार 2016 में 12.90 अरब डॉलर रहा। वर्ष 2017 में यह 28.70 प्रतिशत बढ़कर 18.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया। दोनों नेताओं की हुई बैठक में व्यापार एवं निवेश, रक्षा तथा समुद्री सुरक्षा के मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गयी।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत एक अहम दोस्त से मुलाकात के साथ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति (इंडोनेशिया के) जोकोवि के साथ भारत-इंडोनेशिया सहयोग बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा की।’’ कुमार ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विस्तृत रणनीतिक भागीदारी को आगे ले जाते हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोकोवि के साथ सफल बैठक की। व्यापार एवं निवेश, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारी विस्तृत करने पर चर्चा हुई और भारत-प्रशांत क्षेत्र को लेकर दृष्टिकोण पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित