लाइव न्यूज़ :

भारत के पास अगले एक दशक में हवाई यात्रा क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने की क्षमता : सिंधिया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 14:53 IST

Open in App

कोलकाता, 24 नवंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि भारत में लगभग एक दशक में हवाई यात्रा में शीर्ष पर पहुंचने की क्षमता है। उन्होंने विमानन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्रीय और लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर ‘कनेक्टिविटी’ में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। सिंधिया ने बताया कि सरकार ने 2025 तक हवाईअड्डों की संख्या मौजूदा के 136 से बढ़ाकर 220 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

सिंधिया ने कहा, ‘‘70 वर्ष में 74 हवाईअड्डे बने थे। हमने पिछले सात साल में 62 और हवाईअड्डे बनाए हैं। अब हमारे पास 136 हवाईअड्डे हैं। लेकिन यहीं पर हम रुकने वाले नहीं हैं। हमारा लक्ष्य 2025 तक कुल 220 हवाईअड्डों तक पहुंचने का है और इसमें हेलीपोर्ट और वाटर पोर्ट भी शामिल हैं। हमारे सामने बहुत कार्य हैं, जिन्हें पूरा करना है। कल हम जेवर हवाईअड्डे (नोएडा के पास) का शुभारंभ करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि संपर्क और यात्रा के लिए एक नया बाजार खुल गया है, नागर विमानन क्षेत्र में अब विकास को दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों द्वारा संचालित किया जाएगा। पहली श्रेणी के शहर अपनी परिपक्वता तक पहुंच चुके हैं।

मंत्री ने कहा कि ज्यादातर महानगरों को दूसरे हवाईअड्डे की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?