लाइव न्यूज़ :

भारत के पास 2021-26 के दौरान आठ लाख करोड़ रुपये के मदरबोर्ड निर्यात की क्षमता: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 5, 2020 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर भारत 2021-26 में आठ लाख करोड़ रुपये के मदरबोर्ड का निर्यात करने में समर्थ हो सकता है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

मदर बोर्ड को तकनीकी शब्दावली में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (पीसीबीए) कहा जाता है।

मोबाइल डिवाइस उद्योग संगठन इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) और ईवाय की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास 2026 तक आठ लाख करोड़ रुपये का मदरबोर्ड निर्यात करने की क्षमता है।

हालांकि रपट कहती है कि सरकारी प्रोत्साहन और सब्सिडी के बिना इस दौरान यह निर्यात क्षमता महज 29,500 करोड़ रुपये के आस-पास रह सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘यदि पीसीबीए के निर्यात पर चार से छह प्रतिशत का समर्थन दिया जाये तो भारत का कुल पीसीबीए निर्यात करीब 109 अरब डॉलर (आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक) पर पहुंच सकता है।’’

आईसीईए के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने कहा कि भारत के पीसीबीए उद्योग का मौजूदा आकार करीब दो लाख करोड़ रुपये का है। वर्ष 2021 से 2026 के दौरान इसके बढ़कर 6.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाने का अनुमान है।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स नीति 2019 में 2525 तक इलेक्ट्रानिक उद्योग का कारोबार 400 अरब डालर (26 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचाने का लक्ष्य है।इसमें से 190 अरब डालर यानी 13 लाख करोड़ रुपये केवल माबाइल फोन उद्योग से प्राप्त होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी