लाइव न्यूज़ :

भारत ने लचीलेपन और धैर्य के साथ कोविड संकट का सामना किया: सीतारमण

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने कोविड-19 संकट का सामना लचीलेपन और धैर्य के साथ किया, और इसके खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।

सीतारमण ने विश्व बैंक की विकास समिति में अपने संबोधन के दौरान कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक राहत के उपाय करने के अलावा, संकट को एक अवसर में बदलने के लिए महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार भी किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के उपायों ने भारत के सतत आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत नींव रखी है।’’

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के विश्व आर्थिक परिदृश्य के अनुसार भारत के 2021 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होने का अनुमान है, और इसकी वृद्धि दर 2021 में 9.5 प्रतिशत और 2022 में 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में रिकॉर्ड एफडीआई आवक वैश्विक निवेशकों के बीच पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में इसकी स्थिति का प्रमाण है।

गौरतलब है कि महामारी के बावजूद भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 में 82.0 अरब अमेरिकी डॉलर का एफडीआई हासिल किया, जो एक रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महामारी के दौरान जीवन और आजीविका, दोनों को बचाने के दोहरे लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?