लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीओ की बैठक में भारत को खाद्य भंडारण संबंधी प्रावधान में बदलाव की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की 30 नवंबर से शुरू हो रही मंत्री-स्तरीय बैठक में खाद्य सुरक्षा के लिए सार्वजनिक भंडारण के मुद्दे पर एक स्थायी समाधान तलाशने के लिए प्रयास करेगा।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इस बैठक से सार्वजनिक स्टॉक होल्डिंग एवं घरेलू समर्थन पर कुछ सामने आने की उम्मीद है। कृषि क्षेत्र को लेकर जारी वार्ताओं में सार्वजनिक स्टॉक होल्डिंग का मुद्दा काफी अहम माना जा रहा है।

डब्ल्यूटीओ की शीर्ष नीति-निर्धारक संस्था माने जाने वाली मंत्रिस्तरीय बैठक इस बार 30 नवंबर से शुरू होकर तीन दिसंबर तक चलेगी। इसमें डब्ल्यूटीओ के 164 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अधिकारी ने कहा, "12वीं मंत्रिस्तरीय बैठक करीब आने से कृषि क्षेत्र में जारी वार्ताओं को तेज करने के लिए कई प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। जी-33 समूह के साथ भारत सार्वजनिक स्टॉक होल्डिंग का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश में लगा रहा है।"

उन्होंने भारत के लिए सार्वजनिक स्टॉक होल्डिंग को जरूरी बताते हुए कहा कि भारत लंबे समय से इसी मांग करता रहा है और आगे भी अपनी आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि यह मसला दुनिया भर में करीब 80 करोड़ भूखे लोगों के निर्वाह से जुड़ा हुआ है।

दरअसल डब्ल्यूटीओ मानकों के तहत किसी सदस्य देश का खाद्य सब्सिडी बिल उत्पाद मूल्य की 10 फीसदी सीमा से ज्यादा नहीं होना चाहिए। भारत इस प्रावधान को अपने खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम की राह में बाधा मानते हुए इसमें जरूरी बदलावों की मांग करता रहा है।

अंतरिम व्यवस्था के तहत 2013 में संपन्न बाली मंत्रिस्तरीय बैठक ने अस्थायी छूट दी थी और भविष्य में इसका स्थायी समाधान निकालने की बात कही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?