लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी से वैश्विक स्तर पर विजेताओं में एक बनकर उभर रहा है भारत: डेनमार्क के राजदूत

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी डेनमार्क ने रविवार को कहा कि भारत कोरोनो वायरस महामारी से वैश्विक विजेताओं में से एक बनकर बाहर निकलने जा रहा है। डेनमार्क ने स्वच्छ ऊर्जा, पानी और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की तत्परता भी व्यक्त की।

डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने कहा कि उनके देश की कई प्रमुख कंपनियां भारत में अक्षय ऊर्जा, पर्यावरण, नौवहन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में निवेश करने में रुचि रखती हैं।

स्वेन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दोनों देशों के विदेश मंत्री एक महत्वाकांक्षी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, जिसमें भारत-डेनमार्क हरित सामरिक भागीदारी में उल्लिखित लक्ष्यों को प्राप्त करना भी शामिल है।

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच एक आभासी शिखर सम्मेलन में हरित साझेदारी को अंतिम सवरूप दिया गया है। इस साझेदारी का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन और विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग के महत्वपूर्ण विस्तार के लिये एक रूपरेखा तैयार करना है।

डेनमार्क के राजदूत ने कहा, ‘‘यह नये युग की साझेदारी है क्योंकि यह वास्तव में पर्यावरण के अनुकूल एक बदलाव पर केंद्रित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत महामारी से वैश्विक विजेताओं में से एक के रूप में बाहर निकलने वाला है। भारत में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या में भारी गिरावट आयी है, जबकि हमारे यहां यूरोप में मामलों में तेजी आ रही है। मुझे पूरा यकीन है कि भारत वास्तविक विकास को बनाये रखने में सक्षम होगा और इससे देश को लंबे समय तक आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। भारत को अपने स्वयं के पैरों पर खड़े होने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि एक मजबूत भारत गतिशील दुनिया के हित में है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कोविड-19 के बाद के दौर में भारत के आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर आश्वस्त हैं, स्वेन ने कहा, ‘‘बेहद आशावादी। भारत पहले ही अपनी क्षमताओं को साबित कर चुका है। भारत ने न सिर्फ महामारी के मौजूदा संकट का अच्छे से सामना किया है, बल्कि भविष्य को भी ध्यान में रखा है। भारत ने कई उत्कृष्ट प्रणालियां तैयार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?