लाइव न्यूज़ :

ई-कॉमर्स कर पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की रिपोर्ट से सहमत नहीं है भारत: वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने बुधवार को कहा कि भारत, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की इस रिपोर्ट से सहमत नहीं है कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर दो प्रतिशत का समानता शुल्क अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभाव है।

पिछले महीने एक यूएसटीआर जांच में यह निष्कर्ष निकाला गया था कि भारत में ई-कॉमर्स पर दो प्रतिशत का डिजिटल सेवा कर अमेरिकी कंपनियों के साथ भेदभाव करता है और यह अंतरराष्ट्रीय कर सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

वधावन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या भारत ने यूएसटीआर की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मूल बात यह है कि यदि किसी निश्चित क्षेत्राधिकार से आर्थिक लाभ होता है तो उस क्षेत्राधिकार में कुछ कराधान होना चाहिए... ओईसीडी (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है कि यदि आर्थिक उपस्थिति और आर्थिक लाभ है, तो उस क्षेत्राधिकार में कराधान होना चाहिए। आपको एक निश्चित क्षेत्राधिकार में अरबों डॉलर की कमाई हो रही है, तो आपको करों का भुगतान करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनका उस तरह की गतिविधियों में बहुत बड़ा वर्चस्व है, चाहे वह फेसबुक हो, गूगल हो या अमेजन हो।

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित लघु व्यापार सौदे पर प्रगति के बारे में उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय चर्चा हमेशा जारी रहती है और वे कभी खत्म नहीं होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें