लाइव न्यूज़ :

वैश्विक दलहन उत्पादन में भारत करीब 24 प्रतिशत का योगदान करता है: तोमर

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी भारत दुनिया में दालों के वैश्विक उत्पादन में लगभग 24 प्रतिशत का योगदान करता है जो दलहनों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है। ।

उन्होंने कहा कि देश का दालों का उत्पादन पिछले पांच-छह वर्षों में 1.4 करोड़ टन (140 लाख टन) से बढ़कर 2.4 करोड़ टन (240 लाख टन) हो गया है।

तोमर ने विश्व दलहन दिवस पर रोम में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एक आभासी संबोधन के दौरान कहा, ‘‘भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है और दालों के उत्पादन में भारत लगभग आत्मनिर्भर हो गया है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘वर्ष 2019-20 में, भारत ने दो करोड़ 31.5 लाख टन दालों का उत्पादन किया, जो कि वैश्विक उत्पादन का 23.62 प्रतिशत हिस्सा है।’’

तोमर ने कहा कि प्रोटीन से भरपूर होने वाली दाल, खाद्य उपजो में एक महत्वपूर्ण फसल हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार मांग और आपूर्ति के अंतर को पाटने के लिए दालों के उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

तोमर ने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए वर्ष 2014 से सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?