लाइव न्यूज़ :

इस साल 100 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को पार कर सकता है भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:33 IST

Open in App

बीजिंग, 13 अक्टूबर भारत-चीन का व्यापार इस साल 100 अरब डॉलर के रिकॉर्ड के पार जा सकता है। चालू साल के पहले नौ माह में यह 90 अरब डॉलर के आंकड़े को पहले ही पार कर चुका है। खास बात यह है कि पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध की वजह से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध इस समय खराब चल रहे हैं। इसके बावजूद यह व्यापार आंकड़ा हासिल होने की उम्मीद है।

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2021 की पहली तीन तिमाहियों में चीन का कुल आयात और निर्यात क्रमश: 22.7 प्रतिशत बढ़कर 28,330 अरब युआन या 4,380 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

सीमा शुल्क सामान्य प्रशासन के अनुसार, यह आंकड़ा 2019 की महामारी से पहले की समान अवधि से 23.4 प्रतिशत अधिक है।

भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार सितंबर के अंत तक 90.37 अरब डॉलर रहा। सालाना आधार पर इसमें 49.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

चीन के सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी मासिक आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान चीन का भारत को निर्यात 51.7 प्रतिशत बढ़कर 68.46 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान भारत का चीन को निर्यात 42.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21.91 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?