लाइव न्यूज़ :

इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसएिशन ने मोबाइल फोन पर आयात शुल्क घटाने की मांग की

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर मोबाइल उद्योग संगठन आईसीईए (इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसएिशन) ने सरकार को मोबाइल फोन पर आयात शुल्क कम करने का सुझाव दिया है। संगठन का कहना है कि घरेलू मोबाइल विनिर्माता प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिये अब तैयार हैं।

संगठन ने उन कंपनियों को निर्यात उत्पादों पर शुल्कों तथा करों में छूट (आरओडीटीईपी) का लाभ देने की मांग की है जिन्हें उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) के लिये चुना गया है।

आईसीईए के सदस्यों में एप्पल, फॉक्सकॉम, विस्ट्रोन, लावा समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं।

आगामी बजट के लिये राजस्व विभाग को सौंपे अपने अनुरोध पत्र में इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज महेन्द्रू ने कहा, ‘‘आयात से अब घरेलू कंपनियों को कोई खतरा नहीं है और आयात में 20 प्रतिशत शुल्क को कम किया जा सकता है। क्योंकि देश में बड़े स्तर पर विनिर्माण जारी है और उद्योग प्रतिस्पर्धा का सामना करने में सक्षम है।’’

दुनिया की प्रमुख मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों ने पीएलआई (उत्पादन आधारित प्रोत्साहन) के क्रियान्वयन के बाद भारत में उत्पादन का विस्तार किया है।

महेन्द्रू ने मोबाइल फोन पर जीएसटी दर को भी मौजूदा 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है ताकि इस क्षेत्र में तेज से बढ़ रही अवैध बाजार पर अंकुश लगाया जा सके और आम आदमी को मोबाइल फोन सुलभ हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?