लाइव न्यूज़ :

भारत नवीकरणीय ऊर्जा, गैस ऊर्जा का इस्तेमाल कर कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम कर सकता है: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर जीई गैस पावर ने सोमवार को कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा एवं गैस ऊर्जा के त्वरित और रणनीतिक इस्तेमाल के जरिए विद्युत क्षेत्र में होने वाले उत्सर्जन को काफी कम कर सकता है।

जीई गैस पावर ने 'द की टू इंडियाज एनर्जी फ्यूचर' (भारत के ऊर्जा भविष्य की कुंजी) शीर्षक से एक स्थिति पत्र जारी किया, जिसमें विद्युत क्षेत्र के कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कटौती करने और लगभग शून्य कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन वाली विद्युत उत्पादन प्रौद्योगिकी को अपनाने की भारत की तत्काल जरूरत पर चर्चा की गयी है।

जीई गैस पावर के एक बयान के अनुसार, स्थिति पत्र नीतिगत कार्रवाइयों की वकालत करता है और रूपरेखा तैयार करता है जो भारत में सभी के लिए सस्ती, विश्वसनीय एवं सतत बिजली के साथ एक स्वच्छ अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने में मदद कर सकता है।

इसमें कहा गया, "भारत नवीकरणीय ऊर्जा और गैस ऊर्जा के त्वरित एवं रणनीतिक इस्तेमाल के जरिए विद्युत क्षेत्र के उत्सर्जन में महत्वपूर्ण कमी ला सकता है।"

स्थिति पत्र के मुताबिक भारत जीवाश्म ईंधन आधारित विद्युत उत्पादन के प्रभुत्व वाले विद्युत क्षेत्र से उत्सर्जन के कारण पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहा है।

भारत में विद्युत क्षेत्र कुल कार्बन डाइऑक्साईड उत्सर्जन में 49 प्रतिशत का योगदान देता है, जबकि वैश्विक औसत 41 प्रतिशत है।

दूसरी ओर, भारत में बिजली की मांग 2018 से 2040 के दौरान पांच प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया कि ऐसे पैमाने पर स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को तत्काल अपनाना महत्वपूर्ण है जो एक दूसरे के पूरक हो पाएं और विद्युत सृजन के सतत स्रोतों के निर्माण की दिशा में वृद्धि के वाहक के तौर पर काम करें।

जीई गैस पावर साउथ एशिया (दक्षिण एशिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपेश नंदा ने कहा, "विद्युत उत्पादन के लिए कम से शून्य तक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन करने वाले ईंधन का इस्तेमाल करने की दिशा में भारत की रणनीति, क्षेत्र के साथ-साथ विश्व स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र में एक आमूलचूल बदलाव ला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?