लाइव न्यूज़ :

वेब 3.0 से 11 साल में 1.1 लाख करोड़ डॉलर की आर्थिक वृद्धि पा सकता है भारत : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:19 IST

Open in App

ललित के झा

वाशिंगटन, छह दिसंबर अगले 11 वर्षों में होने वाली भारत की कुल आर्थिक वृद्धि में करीब 1.1 लाख करोड़ डॉलर ऐसे डिजिटल परिसंपत्ति कारोबार से आ सकती है जिनका अभी ईजाद ही नहीं हुआ है।

अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ)और क्रॉसटावर की तरफ से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया। यूएसआईएसपीएफ भारत-केंद्रित अमेरिकी व्यापार समर्थक समूह है जबकि क्रॉसटावर दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता क्रिप्टो एवं डिजिटल परिसंपत्ति एक्सचेंज है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल परिसंपत्ति बाजार का पूंजीकरण फिलहाल करीब तीन लाख करोड़ डॉलर है। वर्ष 2013 में यह आंकड़ा करीब 1.5 अरब डॉलर ही था।

यह रिपोर्ट कहती है कि भारत वेब 3.0 अपनाकर डिजिटल परिसंपत्ति अवसरों का फायदा उठा सकता है और ब्लॉकचेन तकनीक भारत की वित्तीय पारिस्थितिकी को डिजिटल बनाने के लिए अपने-आप में काफी है।

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा, ‘‘भारत ने वर्ष 2024-25 तक पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा हुआ है। अगले 11 वर्षों में तमाम देशों में डिजिटल परिसंपत्तियों में जबर्दस्त वृद्धि होने की संभावना है। इससे पांच लाख करोड़ डॉलर का लक्ष्य हासिल करने में भारत को मदद मिल सकती है।’’

वहीं क्रॉसटावर के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल राठी ने कहा कि भारत वेब 3.0 अपनाकर अपने तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की क्षमता का पूरा फायदा उठा सकता है।

रिपोर्ट कहती है कि अगले 11 वर्षों में वेब 3.0 भारत के लिए 1.1 लाख करोड़ डॉलर की आर्थिक वृद्धि ला सकता है। लेकिन इसके लिए सही नीतियों एवं नियामकीय ढांचे का होना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम