लाइव न्यूज़ :

अनिल विज के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर भारत बायोटेक ने कहा, कोवैक्सिन है प्रभावी, सुरक्षित

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन- कोवैक्सिन सुरक्षित और प्रभावशाली है।

उल्लेखनीय है कि विज ने कोवैक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण में इसकी खुराक ली थी। कोवैक्सिन कोविड-19 की संभावित वैक्सीन है, जिसका विकास भारत बायोटेक, भारतीय चिकित्सा शोध संस्थान (आईसीएमआर) के साथ मिलकर कर रही है।

दवा कंपनी ने कहा कि वैक्सीन की दो खुराक लेनी जरूरी हैं और इसके असर का मूल्यांकन दोनों खुराक लेने के 14 दिन बाद किया जा सकता है।

भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा, ‘‘कोवैक्सिन का चिकित्सकीय परीक्षण दो खुराकों पर आधारित है, जो 28 दिनों के अंतराल पर दिए जाते हैं। वैक्सीन के असर का मूल्यांकन भी दूसरी खुराक दिए जाने के 14 दिनों बाद किया जा सकता है।’’

कंपनी ने सीधे विज का नाम लिए बिना कहा कि वैक्सीन को इस तरह तैयार किया गया है कि दूसरी खुराक लेने के 14 दिन बाद यह असर करती है। विज ने इसकी पहली खुराक 20 नवंबर को ली थी। उन्हें दूसरी खुराक देनी बाकी थी।

भारत बायोटेक ने कहा कि वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण में 50 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दी जाएगी और शेष 50 प्रतिशत को प्लेसिबो दिया जाएगा।

कोवैक्सिन पूरी तरह भारत में विकसित कोविड-19 वैक्सीन है, और तीसरे चरण के तहत 25 स्थानों में 26,000 लोगों पर इसका परीक्षण किया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि उसका मकसद पूरे देश में कोवैक्सिन के असर का पता लगाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?