भारत, ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द होगा अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:01 IST2021-12-30T20:01:45+5:302021-12-30T20:01:45+5:30

India, Australia will soon have an interim free trade agreement | भारत, ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द होगा अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता

भारत, ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द होगा अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने कहा कि ‘व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए)’ 2022 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। वस्तु, सेवाएं, निवेश, मूल उत्पत्ति संबंधी नियम आदि क्षेत्र इसके दायरे में होंगे।

इसमें कहा गया, ‘‘भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए संवाद आगे बढ़ चुका है। अंतरिम समझौते के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी होने की उम्मीद है।’’

मंत्रालय ने यह भी कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ भी मार्च 2022 में इसी तरह का समझौता किया जाएगा।

उसने कहा, ‘‘नये रणनीतिक आर्थिक समझौते से वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार पांच वर्ष में 100 अरब डॉलर और सेवा क्षेत्र में व्यापार 15 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India, Australia will soon have an interim free trade agreement

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे