लाइव न्यूज़ :

भारत ने ओपेक से कच्चे तेल की कीमतों में विसंगति दूर करने को कहा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर भारत ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक से विभिन्न क्षेत्रों के लिए कच्चे तेल की कीमतों में अंतर से संबंधित विसंगतियों को दूर करने को कहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है। इसके साथ ही भारत ने कोविड-19 की वजह से वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र की आपूर्ति श्रृंखला में आई अड़चनों का आकलन करने पर भी जोर दिया।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता की चौथी उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ओपेक भारत की 78 प्रतिशत तेल की मांग को पूरा करता है। इसके अलावा वह भारत की एलपीजी की 59 प्रतिशत और एलएनजी की 38 प्रतिशत जरूरत को पूरा करता है।

भारत ने 2019-20 में ओपेक देशों से 92.8 अरब डॉलर के हाइड्रोकॉर्बन का आयात किया था।

प्रधान ने कहा कि इस महामारी से वैश्विक तेल एवं गैस उद्योग प्रभावित हुआ है। तेल की मांग के साथ ही महामारी ने आपूर्ति पक्ष पर भी असर डाला, जिससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप के कई देशों में दूसरे दौर के लॉकडाउन तथा कच्चे तेल की कीमतों पर इसके तात्कालिक असर के संकेत देखने को मिल रहे हैं।’’ प्रधान ने कहा कि भारत और ओपेक को वैश्विक स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र विशेषरूप से तेल एवं गैस क्षेत्रों में आ रहे बदलावों को गहराई से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे हम संयुक्त रूप से मौजूदा दौर में और कोविड-19 के बाद के परिदृश्य में ऊर्जा चुनौतियों का मुकाबला कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि महामारी और उसकी वजह से लागू लॉकडाउन के चलते दुनियाभर में मांग प्रभावित हुई है। इससे कच्चे तेल की उपलब्धता बहुत ज्यादा हो गई है, जिसकी वजह से कीमतें नीचे आई हैं।

प्रधान ने कहा, ‘‘कोविड-19 की वजह से वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र की आपूर्ति श्रृंखला में आई अड़चनों का आकलन करने की जरूरत है। प्रधान ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि ओपेक सचिवालय सदस्य देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में कच्चे तेल की कीमतों में अंतर से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने के लिए बात करेगा। हालांकि, उन्होंने इन विसंगतियों का खुलासा नहीं किया।

परंपरागत रूप से ओपेक देश पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं को पूर्वी देशों की तुलना में कच्चे तेल की बिक्री में काफी छूट या रियायत देते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित