लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन व्यापार अड़चनों को दूर करने के लिये तीन नये द्विपक्षीय कार्य समूह बनाने पर सहमत

By भाषा | Updated: July 15, 2019 23:27 IST

भारत और ब्रिटेन ने खाद्य और पेय पदार्थों, स्वास्थ्य देखभाल और डेटा सेवाओं जैसे कुछ खास क्षेत्रों में व्यापार के रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिये तीन नये द्विपक्षीय कार्य समूह बनाने पर सहमति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार बढ़ाने को लेकर बनाये गये इन तीन नये व्यावसायिक कार्य समूहों को ब्रिटेन-भारत व्यावसायिक परिषद द्वारा चलाया जायेगा। संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति का काम व्यापार में आड़े आने वाले गैर- शुल्कीय प्रतिबंधों की पहचान करना और उनका निदान तलाशना है।

लंदन, 15 जुलाईः भारत और ब्रिटेन ने खाद्य और पेय पदार्थों, स्वास्थ्य देखभाल और डेटा सेवाओं जैसे कुछ खास क्षेत्रों में व्यापार के रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिये तीन नये द्विपक्षीय कार्य समूह बनाने पर सहमति जताई है। दोनों देशों की सोमवार को यहां हुई संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति की बैठक में यह सहमति बनी है। कारोबार बढ़ाने को लेकर बनाये गये इन तीन नये व्यावसायिक कार्य समूहों को ब्रिटेन-भारत व्यावसायिक परिषद द्वारा चलाया जायेगा।

इसके साथ भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल महासंघ (फिक्की) भी इस काम में उनके साथ होंगे। ब्रिटेन भारत व्यावसायिक परिषद के मुख्य परिचालन अधिकारी केविन मैक्कोले ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति इतनी महत्वपूर्ण क्यों है क्योंकि यह सरकार से सरकार के बीच द्विपक्षीय से आगे बढ़कर है और इसमें उद्योग जगत की सीधी संलिप्तता है।’’ उन्होंने कहा कि आज तीन नये द्विपक्षीय व्यावसायिक नेतृत्व वाले समूह बनाये गये हैं।

इनका मकसद क्षेत्र विशेष से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझना है। उन्हें कारोबारी की नजर से देखना और फिर मंत्रियों को इस बारे में जरूरी सुझाव देना है। खाद्य और पेय पदार्थों, जीव विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल तथा डिजिटल और आंकड़े सेवाओं के क्षेत्र में किस प्रकार शेष रुकावटों को दूर किया जा सकता है इस बारे में सिफारिशें दी जायेंगीं। संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति का काम व्यापार में आड़े आने वाले गैर- शुल्कीय प्रतिबंधों की पहचान करना और उनका निदान तलाशना है।

टॅग्स :ब्रिटेनइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत