लाइव न्यूज़ :

भारत जलवायु प्रौद्योगिकी निवेश के मामले में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:10 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 26 अक्टूबर भारत पिछले पांच वर्षों में जलवायु प्रौद्योगिकी निवेश के मामले में शीर्ष 10 देशों की सूची में नौवें स्थान पर है। भारतीय जलवायु प्रौद्योगिकी कंपनियों ने 2016 से 2021 तक उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के रूप में एक अरब डॉलर प्राप्त किए हैं। मंगलवार को लंदन में जारी एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

‘‘लंदन एंड पार्टनर्स और डीलरूम.सीओ’’ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट 'पांच साल: पेरिस समझौते के बाद से वैश्विक जलवायु प्रौद्योगिकी निवेश के रुझान', में पेरिस में पिछले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी) के बाद और अगले हफ्ते ग्लासगो में आयोजित होने वाले सीओपी26 शिखर सम्मेलन से पहले इस क्षेत्र के रुझानों का विश्लेषण किया गया है।

विश्लेषण में यह पाया गया कि वैश्विक स्तर पर जलवायु प्रौद्योगिकी कंपनियों में उद्यम पूंजी निवेश पेरिस समझौते के बाद से काफी बढ़ा है, जिसमें अमेरिका और चीन 2016 और 2021 के बीच क्रमशः 48 अरब डॉलर और 18.6 अरब डॉलर के निवेश के साथ शीर्ष 10 देशों में सबसे आगे हैं। स्वीडन 5.8 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर जबकि 4.3 अरब डॉलर के साथ ब्रिटेन चौथे नंबर पर है।

लंदन की व्यापार वृद्धि एजेंसी - लंदन एंड पार्टनर्स के भारत के निदेशक हेमिन भरुचा ने कहा, ‘‘दुनिया भर के देशों को एक साथ काम करने की जरूरत है ताकि हम सामूहिक रूप से व्यावसायिक प्रथाओं को बदल सकें और शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्ध हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?