लाइव न्यूज़ :

भारत ने ‘टैरिफ-रेट कोटा’ के तहत अमेरिका को 8,424 टन कच्ची चीनी के निर्यात की अनुमति दी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका को ‘टैरिफ-रेट कोटा’ (टीआरक्यू) के तहत 8,424 टन कच्ची या सफेद चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। इससे इस निर्यात की खेप पर अपेक्षाकृत कम शुल्क लगेगा।

टीआरक्यू, निर्धारित वस्तु के निर्यात की एक निश्चित मात्रा का कोटा है जिसपर अमेरिका में जाने पर अपेक्षाकृत कम शुल्क लगता है। कोटा पूरा होने के बाद, अतिरिक्त आयात पर कहीं अधिक शुल्क लागू होता है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा, ‘‘एक अक्टूबर से 30 सितंबर, 2022 तक टीआरक्यू योजना के तहत अमेरिका को निर्यात की जाने वाली 8,424 टन चीनी (कच्ची और / या सफेद चीनी) की मात्रा को अधिसूचित किया गया है।’’

भारत को इस तरजीही कोटा व्यवस्था के तहत अमेरिका को सालाना 10,000 टन तक शुल्क-मुक्त चीनी निर्यात की छूट मिलती है।

दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और सबसे बड़ा उपभोक्ता देश, भारत का यूरोपीय संघ के साथ भी चीनी निर्यात के लिए एक तरजीही कोटा व्यवस्था है।

बेहतर मांग और सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता के कारण, पिछले महीने समाप्त हुए 2020-21 के विपणन वर्ष में देश का चीनी निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 71 लाख टन हो गया।

विपणन वर्ष 2019-20 में चीनी का निर्यात 59 लाख टन रहा।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसएिशन (इस्मा) के अनुसार, विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी का उत्पादन 3.1 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

चीनी की कुल उपलब्धता 3.95 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें 85 लाख टन चीनी का पिछले वर्ष का बचा स्टॉक भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?