India AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2026 15:03 IST2026-02-17T15:01:46+5:302026-02-17T15:03:03+5:30

India AI Impact Summit 2026 Live: अमेरिका के न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अभिलेखों में एप्सटीन का यह दावा शामिल है कि बिल गेट्स को एक यौन संचारित बीमारी हुई थी।

India AI Impact Summit 2026 Live Microsoft founder Bill Gates name included in Jeffrey Epstein's list excluded AI Impact Summit AI Impact expo now open to public | India AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

India AI Impact Summit 2026 Live

HighlightsIndia AI Impact Summit 2026 Live: लोगों ने इस फैसले को सम्मेलन में गेट्स की मौजूदगी से जोड़कर देखा था।India AI Impact Summit 2026 Live: गेट्स के प्रवक्ता ने इस दावे को ‘‘पूरी तरह बेतुका’’ बताया है। India AI Impact Summit 2026 Live: जेनसन हुआंग भारत में एआई सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।

नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल नहीं होंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘इंडिया इम्पैक्ट समिट’ की आधिकारिक वेबसाइट पर वक्ताओं की सूची गेट्स का नाम पहले शामिल था। इस सूची में प्रौद्योगिकी व उद्योग जगत के जगत के दिग्गज, नीति निर्माता, संस्थापक एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ के नाम शामिल हैं। सम्मेलन की वेबसाइट पर मंगलवार को उनका नाम हालांकि नजर नहीं आया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गेट्स एआई सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।

सूत्रों ने बताया कि यह फैसला यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े नए दस्तावेजों में गेट्स का नाम सामने आने से जुड़ा है। हालांकि, एप्सटीन के किसी भी पीड़ित ने गेट्स पर कोई गलत काम करने का आरोप नहीं लगाया है, लेकिन अमेरिका के न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अभिलेखों में एप्सटीन का यह दावा शामिल है कि बिल गेट्स को एक यौन संचारित बीमारी हुई थी।

गेट्स के प्रवक्ता ने इस दावे को ‘‘पूरी तरह बेतुका’’ बताया है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने पिछले सप्ताह के अंत में कहा था कि उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग भारत में एआई सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। हुआंग सम्मेलन के बड़े आकर्षणों में से एक माने जा रहे थे। कंपनी ने हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई लेकिन कुछ लोगों ने इस फैसले को सम्मेलन में गेट्स की मौजूदगी से जोड़कर देखा था।

Web Title: India AI Impact Summit 2026 Live Microsoft founder Bill Gates name included in Jeffrey Epstein's list excluded AI Impact Summit AI Impact expo now open to public

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे