लाइव न्यूज़ :

भारत आत्मनिर्भर सुरक्षित इंटरनेट बनाने में सक्षम

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी भारत के पास अब स्थानीय स्तर पर 10 करोड़ रुपये से भी कम में रूट सर्वर स्थापित कर अपना सुरक्षित इंटरनेट बनाने की क्षमता है। सार्वजनिक क्षेत्र की आईटीआई और उद्योग मंच आईपीवी6 फोरम ने यह जानकारी दी ।

दूरसंचार विभाग ने 2010 और 2012 में आईपीवी6 के पते की पहली और दूसरी रूपरेखा जारी की थी। इसके जरिये कई हजार अरब के विशिष्ट पते दिए जा सकते हैं। पुरानी आईपीवी4 व्यवस्था के तहत तीन अरब आईपी पते की सीमा थी।

आईटीआई के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर एम अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आईपीवी6 2006 में शुरू हुआ था। भारत ने अंत में आईपीवी6 की रूपरेखा जारी की है। अब भारत आईपीवी6 पते में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है और अंशधारकों की संख्या में दुनिया में पहले स्थान पर है।’’

दूरसंचार विभाग में उप महानिदेशक नेटवर्क टेक्नोलॉजी के रूप में अग्रवाल ने देश में आईपीवी6 के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?