लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ताओं का स्थानीय उत्पादों पर ध्यान बढ़ाने से रोजगार के अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी: गोयल

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:58 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' (स्थानीयता के लिए मुखरता) और भारत में मूल्य वर्धित उत्पादों के विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं और देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर एक आभासी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि उपभोक्ताओं के देश में निर्मित सही कीमत पर गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं पर अधिक जोर देने से, युवाओं के लिए अधिक रोजगार पैदा होगा और देश की अर्थव्यवस्था के विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था उपभोक्ता-चालित है और देश में 130 करोड़ उपभोक्ताओं के पास यह तय करने की शक्ति है कि देश की अर्थव्यवस्था कितनी तेजी से बढ़ सकती है। देश में जितना अधिक मूल्य वर्धित उत्पाद निर्मित होते हैं, उतने ही अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।’’

उन्होंने कहा कि यह उपभोक्ताओं और निर्माताओं दोनों की एक सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे स्थानीय के लिए मुखर बनें, जो देश में हर किसी के लिए रोजगार प्रदान करने में मदद करेगा और वैश्विक बाजारों में देश की निर्यात हिस्सेदारी बढ़ाने में भी मदद करेगा।

मंत्री ने आगे कहा कि यदि युवा सही कीमत पर सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग करते हैं और कम गुणवत्ता वाले या कम कीमत वाले उत्पाद की ओर आकर्षित नहीं होते हैं, तो यह निर्माताओं को उचित कीमत पर देश भर में गुणवत्ता वाले उत्पादों के उत्पादन और बिक्री के लिए बाध्य करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?