लाइव न्यूज़ :

घरेलू मार्गों पर सेवाओं में वृद्धि से हवाई किराए में कमी : सिंधिया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:25 IST

Open in App

इंदौर 31, अक्टूबर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि घरेलू मार्गों पर हवाई सेवाओं के विस्तार से किराए में कमी आ रही है।

सिंधिया ने इंदौर को सूरत (गुजरात), जोधपुर (राजस्थान) और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से जोड़ने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की छह नई उड़ानों की शुरुआत के मौके पर यहां आयोजित एक समारोह में यह बात कही।

उन्होंने कहा,"घरेलू मार्गों पर हवाई किराये में कमी आ रही है। कई शहरों के बीच हवाई किराया द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित ट्रेन टिकटों से सस्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है कि लोग चप्पल पहनकर हवाई जहाज से यात्रा करें। इसलिए सरकार छोटे शहरों में भी हवाईअड्डे बनाने पर काम कर रही है।"

उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और असम के साथ-साथ अन्य राज्यों के छोटे शहरों से उड़ान सेवाओं के विस्तार से, इन स्थानों से उड़ान भरने वालों की संख्या में प्रति माह दो लाख की वृद्धि हुई है।

सिंधिया ने अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश में पिछले चार महीनों में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर कहा, "मेरे जुलाई में नागरिक उड्डयन मंत्री बनने से पहले राज्य में एक सप्ताह में 554 विमानों की आवाजाही होती थी, जो अब बढ़कर 833 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख