लाइव न्यूज़ :

जीएसटी संग्रह में वृद्धि आर्थिक रिकवरी का संकेतः कराड

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:23 IST

Open in App

पुणे, 11 नवंबर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बृहस्पतिवार को कहा कि अक्टूबर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह का बढ़ना यह दर्शाता है कि महामारी की चपेट में रही अर्थव्यवस्था तीव्र पुनरुद्धार की राह पर है।

अक्टूबर 2021 में जीएसटी राजस्व का संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। यह आंकड़ा अक्टूबर 2021 की तुलना में 24 फीसदी ज्यादा है। यह लगातार चौथा महीना है जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

कराड ने यहां एक राष्ट्रीय कर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, "हम जीएसटी संग्रह के मामले में 1.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुके हैं। यह कर संग्रह दर्शाता है कि हम आर्थिक पुनरुद्धार की राह पर हैं।"

वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन में कुछ गतिरोध आए थे, लेकिन कर विशेषज्ञों से मिले सुझावों की मदद से इन समस्याओं को भी क्रमिक रूप से दूर कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन प्रमुख मुद्दों- वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल लेनदेन पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत का बजट सात वर्षों में दोगुने से भी अधिक हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय