लाइव न्यूज़ :

एफडीआई की सीमा बढ़ने से बीमा की पहुंच बढ़ेगी, विदेशी पूंजी आएगी : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: February 7, 2021 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74 प्रतिशत करने के बजट प्रस्तावों के कार्यान्वयन से देश में बीमा की पहुंच बढ़ेगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है।

डेलॉयट इंडिया के भागीदार एवं वित्तीय सेवा उद्योग के लीडर संजय दत्ता ने कहा कि क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने के फैसले की लंबे समय से प्रतीक्षा थी। इससे देश की आबादी को पर्याप्त बीमा कवर उपलब्ध कराने के लिए पूंजी प्रवाह की जरूरत पूरी हो सकेगी।

दत्ता ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं के लिए भी मूल्य बढ़ेगा। उन्हें कम लागत पर अधिक बीमा विकल्प उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह संभावना दिख रही है कि मौजूदा बीमा संयुक्त उपक्रमों में विदेशी भागीदार अपने स्वामित्व के स्तर को बढ़ाएंगे। साथ ही इससे मौजूदा निवेशकों (घरेलू और विदेशी दोनों को) को बाहर निकलने के लिए आकर्षक मूल्यांकन मिल सकेगा। साथ ही नए निवेशकों के प्रवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बीमा अधिनियम कानून, 1938 में संशोधन कर बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा को 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है।

शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी की पार्टनर शैलजा लाल ने कहा कि उदार एफडीआई नीति से अधिक विदेशी पूंजी आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इससे देश में बीमा की पहुंच बढ़ेगी।

लाल ने कहा कि यह एक स्वागतयोग्य कदम है। लेकिन विदेशी निवेशक इस घटनाक्रम पर सतर्क रुख अपनाएंगे। बहुत कुछ इसके लिए तय शर्तों पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि जब इस मामले पर स्थिति अधिक स्पष्ट होगी और ब्योरा आएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि कितने विदेशी निवेशक बोर्ड पर नियंत्रण की क्षमता के बिना पूंजी लगाने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?