लाइव न्यूज़ :

लागत बढ़ने से मांग, उत्पादन संभावनाएं प्रभावित होंगी: पीएचडी चैंबर

By भाषा | Updated: October 10, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने रविवार को कहा कि लागत बढ़ने, वैश्विक जिंस की आसमान छूती कीमतों, कंटेनरों की कमी और अर्धचालक जैसे कुछ कच्चे माल की कमी आगामी महीनों में मांग और उत्पादन संभावनाओं पर असर डालेंगी।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान बुनियादी कच्चे माल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और इससे छोटे व्यवसायों को चलाने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इससे उत्पादन की लागत बढ़ रही है और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुकाबला करने की उनकी क्षमता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस समय देश में खपत और निजी निवेश को समर्थन देने के लिए जिंसों की उच्च कीमत और कच्चे माल की कमी को दूर करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, सितंबर में आर्थिक गतिविधि अप्रभावित रही, लेकिन उत्पादन की लागत बढ़ने, अंतरराष्ट्रीय जिंस कीमतों के आसमान पर पहुंचने, कंटेनरों की कमी और अर्धचालक जैसे कुछ कच्चे माल की अनुपलब्धता आने वाले महीनों में मांग और उत्पादन की संभावनाओं पर असर डालेगी।”

उन्होंने कहा कि कुल मांग को बढ़ाने के लिए घरेलू खपत के वाहकों को और मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि इसका पूंजी निवेश के विस्तार पर असर होगा।

उन्होंने कहा कि लोगों का टीकाकरण तेज गति से जारी रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम