लाइव न्यूज़ :

आयकर रिटर्न पोर्टल में लगातार सुधार हो रहा है : सलिल पारेख

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर आयकर रिटर्न दाखिल करने के नए पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण आलोचना झेलने वाली इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख ने बुधवार को कहा कि उनकी कंपनी द्वारा विकसित नए पोर्टल में लगातार सुधार हो रहा है और उस पर 1.9 करोड़ रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि करदाताओं की चिंताओं को लगातार दूर किया जा रहा है।

पारेख ने दूसरी तिमाही के लिए कंपनी के नतीजों की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आयकर प्रणाली में निरंतर सुधार देख रहे हैं। कल तक हमारे पास 1.9 करोड़ से अधिक रिटर्न थे जो नई प्रणाली का उपयोग करके दाखिल किए गए हैं। आज आयकर रिटर्न फॉर्म 1 से 7 सभी काम कर रहे हैं। अधिकांश वैधानिक फॉर्म सिस्टम पर उपलब्ध है।’’

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये तकनीकी गड़बड़ियां कब तक पूरी तरह से दूर हो जाएंगी और पोर्टल पर सभी सुविधाएं कर रिटर्न फाइल करने वालों के लिए उपलब्ध होंगी।

पारेख ने उल्लेख किया कि 3.8 करोड़ उपयोगकर्ताओं ने विभिन्न लेनदेन पूरे किए हैं और हर दिन 2-3 लाख रिटर्न दाखिल किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?