Income Tax Return ITR 2022-23: चार करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल, पिछले वर्ष की तुलना में 17.67 प्रतिशत अधिक, 80 लाख रिफंड जारी, जल्दी से आप भी जमा कीजिए, जानें अंतिम तारीख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2023 22:06 IST2023-07-24T21:56:21+5:302023-07-24T22:06:41+5:30

Income Tax Return ITR 2022-23: विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 16.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर संग्रह किया है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 17.67 प्रतिशत अधिक है।

Income Tax Return ITR 2022-23 four crore ITR filed 80 lakh refunds issued you also deposit quickly know last date 17-67 percent more than last year | Income Tax Return ITR 2022-23: चार करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल, पिछले वर्ष की तुलना में 17.67 प्रतिशत अधिक, 80 लाख रिफंड जारी, जल्दी से आप भी जमा कीजिए, जानें अंतिम तारीख

file photo

Highlightsआयकर विभाग ने अबतक 80 लाख रिफंड जारी किए गए हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने जानकारी दी।164वें आयकर दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Income Tax Return ITR 2022-23: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अबतक चार करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। इनमें से आधे से अधिक की जांच-परख पूरी हो चुकी है। आयकर विभाग ने अबतक 80 लाख रिफंड जारी किए गए हैं। 31 जुलाई 2023 अंतिम तारीख है। 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुप्ता ने यह भी कहा कि ‘‘हर स्तर पर कार्यबल की कमी (विभाग में) बेहतर परिणाम देने के हमारे प्रयासों में बाधा बन रही है।’’ उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभाग के कैडर पुनर्गठन प्रस्ताव को ‘तुरंत मंजूरी’ देने का आग्रह किया। वह यहां 164वें आयकर दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए प्रशासनिक प्राधिकरण है। गुप्ता ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह, जिसमें व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर शामिल हैं, ‘उल्लेखनीय’ प्रगति कर रहा है। विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 16.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर संग्रह किया है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 17.67 प्रतिशत अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि यह संग्रह प्रत्यक्ष कर श्रेणी के तहत राजस्व संग्रह के लिए सरकार द्वारा निर्धारित बजट और संशोधित अनुमान दोनों को ‘लांघ’ कर गया है। गुप्ता ने कहा कि चालू वर्ष में 50 प्रतिशत से अधिक रिटर्न की पहले जांच-परख हो चुकी है। अबतक 80 लाख से अधिक रिफंड जारी किए जा चुके हैं।

Web Title: Income Tax Return ITR 2022-23 four crore ITR filed 80 lakh refunds issued you also deposit quickly know last date 17-67 percent more than last year

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे