लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में सबसे बड़ा अस्पताल चलाने वाले समूह पर छापेमारी के बाद आयकर चोरी का पता चला

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी आयकर विभाग ने श्रीनगर में सबसे बड़े निजी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल चलाने वाले एक कारोबारी समूह पर छापेमारी कर कथित कर चोरी के कई मामलों का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रविवार को यह कहा।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को चार आवासीय परिसरों समेत सात स्थानों की तलाशी ली गयी। हालांकि बयान में उस निकाय का नाम नहीं बताया गया, जिसके परिसरों पर छापेमारी की गयी।

विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी उस समूह पर की गयी, जो श्रीनगर के जैनकोट में स्थित अस्पताल का परिचालन करता है।

बयान में कहा गया कि छापेमारी में 82.75 लाख रुपये नकद और 35.7 लाख रुपये के आभूषण आदि जब्त किये गयें हिरासत में लिये गये व्यक्ति नकद और आभूषण के स्रोत के बारे में नहीं बता सके। इसके अलावा विभाग ने एक बैंक लॉकर को भी सील कर दिया।

बयान में कहा गया कि संबंधित समूह के मुख्य व्यवसाय में 100-बेड का मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, रियल एस्टेट और घरेलू उपभोग वाली सामग्रियों का व्यापार शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल