लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने दिल्ली के एक व्यक्ति के पास 30 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर आयकर विभाग ने दिल्ली के एक व्यक्ति के पास 30 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया है जिसने कराधान से बचने के लिए विदेश में एक ट्रस्ट और एक कंपनी बनाई हुई थी।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के ठिकानों पर 24 नवंबर को छापेमारी की गई थी। सीबीडीटी के मुताबिक इस करदाता ने ‘‘कम कराधान वाले विदेशी क्षेत्र में एक लाभार्थी ट्रस्ट और एक कम्पनी का गठन किया हुआ था।’’

तलाशी अभियान में पता चला कि कम कराधान वाले विदेशी अधिकार क्षेत्र में आनी वाली इन अघोषित संस्थाओं के पास अचल एवं चल संपत्ति के रूप में 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह करदाता एक विदेशी बैंक का लाभ भी ले रहा था जिसकी भारत में शाखाएं हैं। यह बैंक धन प्रबंधन, वित्तीय योजना, परिसंपत्ति आवंटन, इक्विटी अनुसंधान, निश्चित आय, निवेश रणनीतियों और प्रत्ययी सेवाएं देता है।

सीबीडीटी ने बताया कि ई-मेल और उपलब्ध दस्तावेजों से इन तथ्यों की पुष्टि हुई है। व्यावसायिक परिसरों की तलाशी के दौरान ‘हार्ड डिस्क’ में बैंक खातों सहित अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘ इस तरह के एकत्रित सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में किए गए कारोबार से 30 करोड़ रुपये की घरेलू आय को कम करके दिखाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?