लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने कपड़ा समूह पर छापेमारी के बाद विदेशों में जमा कालेधन का पता लगाया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर सीबीडीटी ने मंगलवार को कहा कि आयकर विभाग ने कपड़ा और फिलामेंट यार्न के विनिर्माण में शामिल एक प्रमुख व्यापार समूह पर छापेमारी के बाद विदेशों में जमा करोड़ों रुपये के काले धन का पता लगाया है।

सीबीडीटी ने कहा कि दिल्ली, पंजाब और कोलकाता में कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालयों सहित अन्य परिसरों में 18 सितंबर को शुरू की गई तलाशी अब भी जारी है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, "समूह ने अपने विदेशी बैंक खातों में लगभग 350 करोड़ रुपये की बेहिसाब धनराशि जमा कर रखी थी और साथ ही इन पैसों को कर पनाहगार देशों में शेल कंपनियों के माध्यम से अपने कारोबार में वापस लगाया गया।"

सीबीडीटी ने कहा कि तलाशी के दौरान "अपराध साबित करने वाले" कई दस्तावेज बरामद किए गए जिनमें अनियमित बहीखाता, डायरी, डिजिटल साक्ष्य सहित अन्य शामिल हैं।

सीबीडीटी ने कहा कि विभाग ने पाया कि "विदेशी कंपनियों और ट्रस्टों को बेहिसाब धन के प्रबंधन के लिए प्रबंधन शुल्क का भुगतान किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय