लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने आईआईटीएफ में करदाताओं का लाउंज स्थापित किया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर आयकर विभाग ने रविवार को भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में एक 'करदाता लाउंज' की स्थापना की, जिसका उद्देश्य विश्वास और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष जे बी महापात्रा ने करदाताओं को विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न आयकर नियमों और प्रक्रियाओं के अनुपालन की सुविधा प्रदान करने के लिए करदाताओं के लाउंज का उद्घाटन किया।

आईआईटीएफ में यह लाउंज 27 नवंबर तक रहेगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘करदाताओं का लाउंज विभाग और करदाताओं के बीच विश्वास के माहौल को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें विभाग द्वारा हाल के दिनों में की गई पहल के बारे में शिक्षित करने का प्रयास करेगा।’’

करदाताओं का लाउंज पैन/ई-पैन, आधार-पैन लिंकिंग के लिए आवेदन भरने में सहायता प्रदान करेगा और पैन संबंधी सवालों का जवाब देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?