लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने 2021-22 में अबतक करदाताओं के 26,276 करोड़ रुपये रिफंड किए

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अब तक 15.47 लाख करदाताओं को 26,276 करोड़ रुपये लौटाये हैं।

कुल लौटायी गयी राशि में से व्यक्तिगत आयकर मद में 15.02 लाख से अधिक करदाताओं को 7,538 करोड़ रुपये जबकि कंपनी कर मद में 44,531 करदाताओं को 18,738 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये गये हैं।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से 31 मई, 2021 के बीच 15.47 लाख से अधिक करदाताओं को 26,276 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम लौटाई।’’

आयकर विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि राशि किस वित्त वर्ष से जुड़ी है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि जो रिफंड किये गये हैं, वह वित्त वर्ष 2019-20 के भरे गये कर रिटर्न से संबंधित हैं।

पिछले वित्त वर्ष में विभाग ने 2.38 करोड़ करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये लौटाये थे।

वित्त वर्ष 2020-21 में करदाताओं को वापस की गयी राशि 2019-20 में लौटायी गयी 1.83 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 43.2 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल