लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने झारखंड के रियल्टी समूह पर छापा मारा, 50 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई आयकर विभाग ने झारखंड के रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े एक प्रमुख समूह के परिसरों की तलाशी ली और 50 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि तलाशी समूह के रांची और कोलकाता स्थित 20 परिसरों की ली गयी।

सीबीडीटी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि छापे के दौरान 50 लाख रुपये नकद बरामद किये गये जिसके स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी। इसके अलावा तीन लॉकर पर पाबंदी लगायी गयी है।

‘‘शुरूआती सबूतों में पाया गया कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी की गयी है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘तलाशी के बाद जांच जारी है और कर चोरी का आंकड़ा काफी ऊपर जा सकता है।’’

छापे के दौरान कर अधिकारियों ने पाया कि समूह बही-खातों का सही तरीके से रखरखाव नहीं कर रहा था।

तलाशी अभियान के दौरान मिले विवरण के अनुसार, यह देखा गया कि समूह मकान निर्माण कारोबार में बही-खातों से इतर भारी लेनदेन कर रहा है और बिक्री आय का एक बड़ा हिस्सा नकद में ले रहा है जिसका कोई हिसाब नहीं है।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘इस तरीके से सृजित आय को कारोबार में लगाया गया। इसके लिये फर्जी शेयर पूंजी और मुखौटा कंपनियों से असुरक्षित ऋण का सहारा लिया गया।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘कम-से-कम आठ मुखौटा कंपनियां शामिल हैं और और केवल कागज पर उपलब्ध इन ‘कंपनियों’ के निदेशक के रूप में रिश्तेदारों और उन व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था, जिनका कोई मतलब नहीं था।’’

सीबीडीटी ने कहा कि इन निदेशकों ने स्वीकार किया कि वे केवल नाम के निदेशक थे और जहां समूह कहता था, हस्ताक्षर कर देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम