लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने असम में कोयला कारोबारियों पर छापेमारी की, 150 करोड़ रुपये के काले धन का पता चला

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर आयकर विभाग ने असम के प्रमुख कोयला व्यापारियों के परिसरों पर छापा मारने के बाद कथित तौर पर बिना हिसाब- किताब वाली 150 करोड़ रुपये से अधिक की आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

सीबीडीटी ने कहा कि पिछले हफ्ते चार दिसंबर को गुवाहाटी, डिगबोई, मार्गेरिटा (तिनसुकिया जिला) और दिल्ली में 21 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था।

सीबीडीटी ने कहा कि विभाग द्वारा लगभग 3.53 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी है।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘नकद लेनदेन के हस्तलिखित दस्तावेज और डायरी बरामद की गयी हैं, जो खातों की नियमित रिकॉर्ड में नहीं हैं। इस तरह के 150 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का पता चला है। इनमें से 100 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान आयकर अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन वाले पाये गये हैं।’’

उसने कहा, ‘‘इस तरह के दस्तावेज काफी मात्रा में पाये गये हैं और आगे की जांच की जा रही है।’’

हालांकि, सीबीडीटी ने यह नहीं बताया कि किन निकायों के ऊपर यह कार्रवाई की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?