चेन्नई की सर्राफा कंपनी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पकड़ी गई

By भाषा | Updated: November 12, 2020 15:50 IST2020-11-12T15:50:32+5:302020-11-12T15:50:32+5:30

Income tax department raids Chennai bullion company, unannounced income of more than Rs 500 crore caught | चेन्नई की सर्राफा कंपनी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पकड़ी गई

चेन्नई की सर्राफा कंपनी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय पकड़ी गई

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को कहा कि आयकर विभाग द्वारा चेन्नई की प्रमुख सर्राफा कंपनी के परिसरों पर मारे गए छापे के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है।

ये छापे मंगलवार को चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, कोयम्बटूर, सलेम, त्रिची, मदुरै और तिरुनेलवेली में 32 स्थानों पर मारे गए।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘अभी तक छापों के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है। वास्तव में, अभी तक पकड़ी गई अघोषित आय में से 150 करोड़ रुपये का खुलासा कर निर्धारिती (सर्राफा पर्म) ने स्वैच्छिक रूप से किया है।’’

बयान में कहा गया कि मामले में आगे जांच जारी है।

बोर्ड का दावा है कि इस कार्रवाई में दर्शाए गए माल से 814 किलो ग्राम ज्यादा सोना मिला है। इसका मूल्य करीब 400 करोड़ रुपये अंका गया है। इस पर कर का निर्धारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Income tax department raids Chennai bullion company, unannounced income of more than Rs 500 crore caught

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे