लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के एक समूह पर आयकर विभाग का छापा, 100 करोड़ के बेहिसाब धन का पता चला

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर आयकर विभाग ने टीएमटी सरिया के उत्पादन और निर्माण सामग्री बनाने वाले कोलकाता के एक समूह पर छापेमारी के बाद लगभग 100 करोड़ रुपये के बेहिसाब धन का पता लगाया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। गत एक दिसंबर को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में इस समूह से संबंधित 20 से अधिक परिसरों पर छापेमारी की गई थी। वहां से मिले दस्तावेजों और डिजिटल आंकड़ों से बेहिसाब नकद भुगतान, बेहिसाब नकद राशि से खरीद और बिक्री, उत्पादन को कम दिखाने समेत अन्य की जानकारी देने वाले सबूत मिले हैं।

सीबीडीटी के मुताबिक इन सबूतों के प्राथमिक विश्लेषण से पता चला है कि यह समूह मुखौटा कंपनियां भी चला रहा था जो अपना बेहिसाब धन शेयर पूंजी/अप्रतिभूत ऋण की आड़ में बहीखाते में भेज दिया करती थीं।

सीबीडीटी ने दावा किया कि समूह के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति ने इस तरह के चलन की बात स्वीकार की। सीबीडीटी ने बताया कि 75 लाख रुपये की नकदी और 2.26 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए गए, जबकि कुछ बैंक लॉकर पर अंकुश लगा दिये गए। तलाशी अभियान से अब तक करीब 100 करोड़ रुपये के बेहिसाब धन का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?