लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने आईटीआर 1, 4 के लिये ‘ऑफलाइन’ सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये करदाताओं के आईटीआर-1 और 4 फार्म भरने को लेकर ‘ऑफलाइन’ सुविधा शुरू की है।

‘ऑफलाइन’ सुविधा ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध है और नई प्रौद्योगिकी ‘जेएसओएन’ (जावा स्क्रिप्ट आब्जेक्ट नोटेशन) पर आधारित है। यह आंकड़ों के भंडारण के लिये सरल प्रारूप है।

‘ऑफलाइन’ सुविधा विंडोज 7 या उसके बाद के संस्करणों के साथ कंप्यूटर पर डाउनलोड की जा सकती है।

विभाग ने फाइलिंग के लिये पूरी जानकारी देते हुए कहा है, ‘‘ऑफलाइन सुविधा केवल आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के लिये है। अन्य आाईटीआर को बाद में जोड़ा जाएगा।’’

आईटीआर फॉर्म 1 (सहज) और आईटीआर फॉर्म 4 (सुगम) सरल प्रारूप हैं जिसका उपयोग बड़ी संख्या में अपेक्षाकृत कम आय वाले करदाता करते हैं।

सहज फार्म, वे व्यक्ति भर सकते हैं जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है और उनकी यह आय, वेतन, एक मकान वाली संपत्ति/अन्य स्रोतों (ब्याज आदि) से प्राप्त होती है।

आईटीआर-4 वे व्यक्ति, हिंदु अविभाजित परिवार तथा कंपनियां भर सकती हैं, जिनकी कुल आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय का स्रोत कारोबार या पेशा है।

नांगिया एंडर्सन इंडिया की निदेशक नेहा मल्होत्रा ने कहा कि कर रिटर्न भरने के लिहाज से नई सुविधा सरल है और इससे करदाताओं को काफी आसानी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) के जरिये सहायता दी गयी है। साथ ही मार्गदर्शन नोट, परिपत्र और कानून के प्रावधानों का भी उल्लेख है ताकि करदाता बिना किसी समस्या के रिटर्न फाइल कर सके... कर रिटर्न में सुगमता बढ़ने तथा बाधाएं समाप्त होने से अनुपालन का स्तर बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा