लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अबतक 1.49 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड किया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अबतक 1.45 करोड़ करदाताओं को 1.49 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है। विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आयकर विभाग ने ट्वीट कर कहा कि इसमें आकलन वर्ष 2021-22 (31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष) के लिए जारी किए गए 21,021 करोड़ रुपये के 1.07 करोड़ रिफंड भी शामिल हैं।

विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर तक वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 4.67 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं।

विभाग ने ट्वीट में कहा कि 1.42 करोड़ इकाइयों को 50,793 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड किया गया है। इसी तरह 2.19 लाख मामलों में 98,504 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर वापस किया गया है।

विभाग ने कहा, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से 27 दिसंबर, 2021 के दौरान 1.45 करोड़ करदाताओं को 1,49,297 करोड़ रुपये का कर रिफंड किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?