लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने चार जनवरी तक 1.41 करोड़ करदाताओं को 1.64 लाख करोड़ रुपये का रिफंड दिया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अभी तक 1.41 करोड़ करदाताओं को 1.64 लाख करोड़ रुपये का रिफंड दिया है।

इसमें व्यक्तिगत आयकर रिफंड के रूप में 53,070 करोड़ रुपये की राशि शामिल है, जबकि इस दौरान कॉरपोरेट कर रिफंड के रूप में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2020 से चार जनवरी 2021 के बीच 1.41 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,64,016 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए। व्यक्तिगत आयकर रिफंड के 1,38,85,044 मामलों में 53,070 करोड़ रुपये जारी किए गए, जबकि कॉर्पोरेट कर रिफंड के 2,06,847 मामलों में 1,10,946 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’’

सरकार ने आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए 10 जनवरी तक और कंपनियों के लिए 15 फरवरी तक बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम