लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने सोया समूह के परिसरों की तलाशी में 450 करोड़ रुपये के कालाधन का पता लगाया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के सोया उत्पाद बनाने वाले समूह के परिसरों की तलाशी में 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तलाशी 18 से 22 फरवरी के बीच समूह के बैतूल और सतना (मध्य प्रदेश), मुंबई और सोलापुर (महाराष्ट्र) तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ली गयी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव जैसे डिजिटल मीडया में कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो समूह को दोषी ठहराते हैं।’’

सीबीडीटी के बयान के अनुसार, ‘‘अब तक की जांच से 450 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है।’’

बयान में कहा गया है कि आठ करोड़ रुपये से ज्यादा के नकद और विभिन्न देशों की 44 लाख से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त की गयी है। समूह ने आठ करोड़ रुपये के स्रोत का पता नहीं बताया।

इसके अलावा जांच के दौरान नौ बैंक लॉकर भी पाये गये।

बयान में कहा गया है, ‘‘समूह ने कोलकाता स्थित मुखौटा कंपनियों से भारी प्रीमियम पर शेयर पूंजी के माध्यम से 259 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय अर्जित की है।’’

समूह ने जिन कंपनियों का दावा किया, उनमें से कोई भी दिये गये पते पर परिचालन में नहीं थी।

बयान के अनुसार समूह ने समूह की इकाई के शेयर बिक्री पर गलत तरीके से 27 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन पूंजी लाभ (एलटीसीजी) छूट का भी दावा किया।

जांच में पाया गया कि इन शेयरों की खरीद सही नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें