लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने आंध्र प्रदेश में छापा मारकर 160 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित आय का पता लगाया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी आयकर विभाग ने आंध्र प्रदेश की एक कंपनी के परिसरों की तलाशी में 160 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। एलुरु का यह कारोबारी समूह फिल्म फाइनेंस और वितरण समेत अन्य कारोबार से जुड़ा है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह तलाशी 28 जनवरी को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कंपनी के 21 जगहों पर स्थित परिसरों में ली गयी। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तलाशी कार्रवाई की सबसे बड़ी सफलता यह है कि एलुरु और राजमहेन्द्रवरम जैसे जगहों से बड़ी मात्रा में अवैध नकदी और सोने का पता चला है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘तलाशी अभियान के जरिए 161 करोड़ रुपये के अघोषित वित्तीय लेन-देन से संबंधित साक्ष्य का पता चला है। यह अघोषित लेन-देन साल 2016-17 से 2019-20 के दौरान किए गए हैं जो कि कर योग्य लेन-देन हैं।’’

इसमें कहा गया है कि इस कार्रवाई के दौरान कुल 17.68 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। जिसमें 14.26 करोड़ रुपये नकदी, 3.42 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, सोना और चांदी शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि तलाशी अभियान के दौरान, हाथ से लिखी गई किताबें, विभिन्न सौदों के समझौते और ऐसे दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिसमें अघोषित लेन-देन की जानकारी मिली है।

मामले में आगे जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी