लाइव न्यूज़ :

Income Tax: 21.24 लाख करदाताओं को 71,229 करोड़ रिफंड, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 17, 2020 20:03 IST

कंपनी कर के तहत 1.45 लाख करदाताओं को 46,626 करोड़ रुपये वापस किये गये हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘जो भी रिफंड से जुड़े मामले हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और इसे 31 अगस्त 2020 तक पूरा कर लिये जाने की संभावना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबयान के अनुसार सरकार करदाताओं को बिना किसी समस्या के कर संबंधी सेवाएं देने पर जोर दे रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान इस कठिन हालात में कई करदाता इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनकी कर मांग और रिफंड का मामला यथाशीघ्र सुलझे।

नई दिल्लीः आयकर विभाग ने आठ अप्रैल से 11 जुलाई के बीच 21.24 लाख करदाताओं को 71,229 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये। इसमें 24,603 करोड़ रुपये का रिफंड व्यक्तिगत आयकरदाताओं का शामिल है जो 19.79 लाख करदाताओं को को जारी किये गये।

वहीं कंपनी कर के तहत 1.45 लाख करदाताओं को 46,626 करोड़ रुपये वापस किये गये हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘जो भी रिफंड से जुड़े मामले हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और इसे 31 अगस्त 2020 तक पूरा कर लिये जाने की संभावना है।’’

बयान के अनुसार सरकार करदाताओं को बिना किसी समस्या के कर संबंधी सेवाएं देने पर जोर दे रही है। वह इस बात से अवगत है कि कोविड-19 महामारी के दौरान इस कठिन हालात में कई करदाता इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनकी कर मांग और रिफंड का मामला यथाशीघ्र सुलझे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने करदाताओं से उनके रिफंड के तेजी से प्रसंस्करण को लेकर विभाग के ई-मेल पर तुरंत जवाब देने को कहा है। इससे विभाग उनके रिफंड की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कदम उठाएगा।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.1 अरब डॉलर बढ़कर 516.362 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.108 अरब डॉलर बढ़कर 516.362 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, तीन जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार 6.416 अरब डॉलर बढ़कर 513.54 अरब डॉलर हो गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में पहली बार 500 अरब डालर के पार निकला था।

उस समय यह 8.223 अरब डॉलर बढ़कर 501.703 अरब डॉलर पर पहुंचा था। दस जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) में वृद्धि है। कुल भंडार में इसकी हिस्सेदारी सर्वाधिक है। रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.372 अरब डॉलर बढ़कर 475.635 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

केंद्रीय बैंक के अनुसार इस दौरान स्वर्ण भंडार 71.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.729 अरब डॉलर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.453 अरब डॉलर रहा। आलोच्य सप्ताह में देश का अंतरराष्टम्ीय मुद्राकोष के पास भंडार भी 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.545 अरब डॉलर हो गया।

टॅग्स :आयकर विभागआयकरइनकम टैक्स रिटर्ननरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो